WPL Auction: सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ में खरीदा, अनकैप्ड जी कमलिनी मुम्बई इंडियंस की हुईं

बेंगलुरु.
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए बेंगलुरु में रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। इस नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें खरीदने में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में गुजरात जायंट्स 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदने में कामयाब रही।

अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुम्बई ने खरीदा
अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुंम्बई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। 16 वर्षीय खिलाड़ी को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंत में बाजी मुंबई ने मारी।

सिमरन शेख गईं गुजरात में
सिमरन शेख नीलामी में अभी तक खरीदी गईं खिलाड़ियों में सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.9 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। सिमरन शेख को लेकर दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात जायंट्स में जंग देखने को मिली और बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद भी बोली बढ़ती रही, लेकिन अंत में दिल्‍ली पीछे हट गई और 1.90 करोड़ में सिमरन को गुजरात जायंट्स ने ले लिया।

प्रेमा रावत को आरसीबी ने खरीदा
ऑलराउंडर प्रेमा रावत को रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 1.20 करोड़ में खरीदा है। प्रेमा का बेस फाइस 10 लाख रुपये था। प्रेमा को खरीदने के लिए दिल्‍ली ने बोली की शुरुआत की लेकिन जल्‍द ही इसमें बेंगलुरु उतर गई और बोली 1 करोड़ के ऊपर पहुंच गई। आखिर में दिल्‍ली पीछे हट गई और बेंगलुरु ने 1.20 करोड़ में खरीद लिया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति