हरमनप्रीत बोलीं- ऑस्ट्रेलिया में वनडे और वेस्टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ घरेलू सरजमीं पर टी20 मैचों के बीच छोटे बदलाव से निपटना काफी मुश्किल है

मुंबई.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़े टूर्नामेंटों ख़ासकर इस साल एशिया कप और टी20 विश्व कप में अहम मैच जीतने में नाकाम रहने के लिए व्यक्तिगत खिलाड़ियों की मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया है। हरमनप्रीत ने रविवार को वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ शुरू होने वाली टी20 सीरीज़ से पहले कहा, “मुझे लगता है कि यह केवल माइंडसेट की बात है क्‍योंकि अगर आप देखें तो हमारी टीम में बहुत अच्‍छे खिलाड़ी हैं। जब भी मौक़ा मिला है सभी ने बहुत अच्‍छा किया है।

मुझे लगता है कि बड़े मैचों में केवल माइंडसेट की बात है और क्‍या आप व्‍यक्तिगत तौर पर सोच रहे हैं। क्‍योंकि बतौर खिलाड़ी, बतौर टीम आप केवल इस बात पर काम कर सकते हैं कि आपने अच्‍छा किया है। दिन के अंत में, यह केवल आप हैं जो परिस्‍थ‍ितियों को सह रहे होते हैं और यह केवल आपकी बात बात है कि कैसे आप आगे जाने को देख रहे हैं।” “हम इस बारे में बात करते हैं कि हमें जीत के लिए क्‍या ज़रूरत है, लेकिन अंत में तो यह व्‍यक्तिगत खेल है कि कैसे आप टीम को जिताने जा रहे हैं।”

इस साल भारत ने 20 में से 13 टी20 जीते हैं, लेकिन इनमें से सभी अहम मैचों में उनको हार मिली है। एशिया कप में वह अजेय थे, लेकिन फ़ाइनल में श्रीलंका से हार गए। इसके बाद वे टी20 विश्‍व कप में ऑस्‍ट्रेलिया से अहम मैच में हारकर ग्रुप स्‍तर में ही बाहर हो गए। एशिया कप के फ़ाइनल में स्‍मृति मंधाना ने सबसे अधिक रन बनाए लेकिन अन्‍य बल्‍लेबाज़ विफल हो गए। ऑस्‍ट्रेलिया के ख़ि‍लाफ़ हरमनप्रीत का एकल प्रदर्शन भी बेकार गया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति