भैंस को बचाने के चकर में हुआ हादसा, पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार की मौत

ग्वालियर
ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में हुआ, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

शतावरी की जड़ खोदने गए थे जंगल
जानकारी के अनुसार सहारिया आदिवासी समुदाय के 31 लोग शाम 4 बजे पई खो गांव से जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ खोदने के लिए ट्रैक्टर से गए थे। जड़ खोदने के बाद उसको ट्राली में भरकर सभी लोग अपने गांव कैथ थाना घाटीगांव आ रहे थे।

ट्रैक्टर के सामने आई भैंस
रास्ते में आंतरी तिलावली तिराहे के पास रात 9 बजे के करीब सामने एक भैंस आ गई जिसको बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने स्टीयरिंग मोड दी और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चारों लोग कैत गांव के रहने वाले थे।

प्रशासन ने दिए हर संभव मदद के निर्देश
घटना की सूचना जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुंचे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज का इंतजाम करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। कलेक्टर ने मृतकों के आश्रितों को शासन के प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

जान गवांने वाले लोग
मृतकों के नाम फूलवती पत्नी पप्पू आदिवासी उम्र 45 साल निवासी कैत थाना घाटीगांव , रामदास आदिवासी उम्र 46 साल निवासी केंत घाटीगांव , अरुण पिता रामदास आदिवासी उम्र 14 साल निवासी कैत एवं कस्तूरी बाई पति जंगलिया आदिवासी उम्र 65 साल निवासी कैत हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति