कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, जवाहर चौक से शुरू होगा आंदोलन, 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं शामिल होने की संभावना

भोपाल
सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विधानसभा का घेराव करने की तैयारी कर चुकी है. आज 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं व नेताओं के इस आंदोलन में शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन द्वारा भी आंदोलन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐसे वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. महिलाओं को 3000 रुपये लाडली बहना योजना के तहत दिए जाने के साथ-साथ अन्य कई वादे भी बीजेपी ने लोगों से किए थे, मगर एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के बावजूद इन बातों को पूरा नहीं किया जा सका है. इसी के चलते कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन शुरू कर दिया है.

करप्शन और क्राईम होगा मुद्दा
उन्होंने कहा कि आज जवाहर चौक में दोपहर 12:00 बजे तक कार्यकर्ता और नेता एकत्रित होंगे. इसके बाद नई विधानसभा की ओर पैदल रैली निकाली जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में 50,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. आप प्रदेश प्रवक्ता का यह भी कहना है कि करप्शन और क्राईम को लेकर भी मुद्दे आंदोलन में उठाए जाएंगे.

कांग्रेस नेताओं की होगी गिरफ्तारी
भोपाल का पुलिस कमिश्नर ने पहले ही आदेश जारी करते हुए नई विधानसभा के आसपास 5 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के आंदोलन को अनुमति देने से इंकार करते हुए आदेश जारी किया. ऐसी स्थिति में भी कांग्रेस आंदोलन कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक कांग्रेस का यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और अनुशासन के साथ कांग्रेस नेताओं द्वारा गिरफ्तारी दी जाएगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति