मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर, पचमढ़ी में 1°C पहुंचा तापमान, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल
मध्य प्रदेश में ठंड जमा देने वाला एहसास करा रही है। एमपी के रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगांव (छतरपुर), अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पंचमढ़ी में शीत लहर चली। आलम यह है कि सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1°C कल्याणपुर (शहडोल) / पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान सूबे कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को भी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के शाजापुर, उमरया, रायसेन, सीहोर, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, भोपाल, जबलपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर पाला भी पड़ सकता है।

इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, अशोकनगर, शिवपुरी, दितया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सतना, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, मैहर, पांढुणा, विदिशा, हरदा, बड़वानी, नीमच, मऊगंज, राजगढ़, आगर, छतरपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर पाला भी पड़ सकता है।

17 दिसंबर को शीत लहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सीधी, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा जिलों में शीतल दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो सूबे में उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को भी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, बड़वानी, नीमच, सिंगरौली, उमरिया, मंडला, राजगढ़, रतलाम, सिवनी और गुना जिलों के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीत लहर देखी गई। एमपी से सटे राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान कई दिनों से जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। चुरू में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति