प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर, केन बेतवा लिंक परियोजना का करेंगे शिलान्यास

खजुराहो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। पीएम खजुराहो में केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 1 घंटे 40 मिनट का पूरा कार्यक्रम होगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

इस कड़ी में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खुद मौके पर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। वीडी शर्मा ने खजुराहो नगरपरिषद हॉल में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के साथ पन्ना, छतरपुर विधायक और कलेक्टर, एसपी के साथ बैठक की। जहां पीएम के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा पर चर्चा की गई।

ऐसा होगा पीएम के दौरे का कार्यक्रम
25 दिसंबर को पीएम के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई, कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री का विमान खजुराहो एयरपोर्ट में लैंड होगा। जिसके बाद खजुराहो मेला ग्राउंड में पीएम का स्वागत किया जाएगा। जहां वे केन बेतवा लिंक परियोजना मॉडल का अनावरण करेंगे। उसके बाद योजना से सम्बंधित एक शार्ट फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। लिंक परियोजना का पूरा कार्यक्रम 1 घंटे 40 मिनट तक का होगा।

 44 हजार 605 करोड़ की नहीं बल्कि 80-90 हजार करोड़ की होगी केन बेतवा लिंक परियोजना
पीएम के दौरे से पहले वीडी शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सागर संभाग के विधायकों के साथ मिलकर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस दौरान सभी विधायकों को पीएम मोदी का बुंदेलखंड की धरती पर ऐतिहासिक स्वागत करने की अपील की। उन्होंने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44 हजार 605 करोड़ तो सिर्फ बजट में ही आ गया है। बल्कि 80-90 हजार करोड़ की केन बेतवा लिंक परियोजना होगी। इस योजना के आने से बुंदेलखंड में पलायन की रुकेगा, यह एक सामान्य घटना नहीं बल्कि एक विशेष घटना है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति