BCCI ने सीरीज के बीच यश दयाल, मुकेश और नवदीप को रिलीज करने का लिया फैसला

ब्रिसबेन.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट की बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम ने अपने तीन प्लेयर्स को वापस स्वदेश भेजने का फैसला लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन तीन खिलाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है, वो सारे तेज गेंदबाज हैं। चलिए अब आपको सीधा उन प्लेयर्स का नाम बताते हैं और ये जानते हैं कि आखिर उन्हें क्यों सीरीज के बीच में वापस भेजा जा रहा है।

किन तीन प्लेयर्स की रिलीज किया गया?
भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रेवल रिजर्व यश दयाल, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को रिलीज करने का फैसला किया है और इन तीनों के 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल होने की संभावना है। तीनों तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने के पहले से ही टीम के साथ हैं। मगर टीम मैनेजमेंट ने महसूस किया कि उनके लिए ऑस्ट्रेलिया में मैदान से बाहर बैठकर सीट गर्म करने से बेहतर उन्हें भारत में जाकर क्रिकेट खेलना बेहतर होगा। क्योंकि ब्रिसबेन मैच के बाद केवल दो टेस्ट बचे हैं।

घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे प्लेयर्स
लंबी गर्मियों के बाद स्वदेश लौटने से पहले भारत अपना अगला मैच मेलबर्न और फिर आखिरी मैच तीन जनवरी से सिडनी में खेलेगा। नवदीप सैनी और मुकेश कुमार को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर मेंस सिलेक्श कमिटी ने बतौर रिजर्व प्लेयर शामिल किया था। बाद में यश दयाल को खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजा गया था, जो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान नेट्स में इंजर्ड हो गए थे। मुकेश लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में हैं, क्योंकि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत ए के दो प्रैक्टिस मैच का भी हिस्सा थे। माना जा रहा है कि वह बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं, जो एक सप्ताह में शुरू होगी। नवदीप सैनी और यश दयाल का भी यही प्लान है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति