राजस्थान-नागौर में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों में कैलम ने जन्मी लखपति बेटी

जयपुर।

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में रविवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरो की शुरुआत की गई। नागौर जिले में शुरू किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के आयोजन की सफलता पहले दिन ही सिद्ध हुई।

जिले के खींवसर ब्लॉक के बिरलोका गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में प्रसव पूर्व जांच करवाने आई दो गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव करवाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागौर डॉक्टर जुगल किशोर सैनी ने बताया कि जिले के खींवसर ब्लाॅक के राजकीय पीएचसी बिरलोका में लगाए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के दौरान प्रसव पूर्व जांच करवाने आई दो महिलाओं का संस्थागत प्रसव भी करवाया गया। शिविर में पहुंची खोड़वा गांव की ओमनाथ की पत्नी कैलम तथा पचारों की ढाणी के निवासी भोमाराम की पत्नी निरमा की एएनसी रिपोर्ट में प्रसव का समय नजदीक आने तथा दर्द होने पर उन्हें लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उनका सामान्य प्रसव हो गया। बीसीएमओ डॉक्टर रामजीत टाक ने बताया कि कैलम ने पुत्री और निरमा ने पुत्र को जन्म दिया। दोनों जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं। कैलम की नवजात बेटी को राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ भी मिलेगा, जिसके तहत उसे 7 अलग-अलग किश्तों में स्नातक तक की पढ़ाई पूर्ण करने तक कुल एक लाख रूपए की राशि ऑनलाइन  दी जाएगी। कैलम की लखपति नवजात बेटी को पहली किश्त के रूप में ढाई हजार रूपए की राशि का भुगतान बैंक खाते में ऑनलाइन किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति