मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया

मैनचेस्टर.
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अमाद डायलो ने 90वें मिनट में दागे गोल की मदद से जोरदार वापसी करते हुए प्रीमियर लीग फुटबॉल में रविवार को यहां मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की गत विजेता सिटी ने इतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैनचेस्टर डर्बी में 88वें मिनट तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी थी लेकिन ब्रूनो फर्नांडीस ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल करके मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद डायलो ने विजयी गोल दागकर यूनाइटेड की जीत सुनिश्चित की। सिटी की पिछले 11 मैच में यह आठवीं हार है। इस जीत के बावजूद यूनाईटेड की टीम 22 अंक के साथ 13वें जबकि सिटी की टीम 27 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

दूसरे स्थान पर रहे चेल्सी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल से अंकों के अंतर को दो तक सीमित कर दिया है। लीवरपूल के 36 अंक हैं। चेल्सी तीसरे स्थान पर मौजूद आर्सेनल से चार अंक आगे है। टोटेनहैम के खिलाफ 0-5 की हार के बाद साउथम्पटन ने मैनेजर रसेल मार्टिन को निकाल दिया। साउथम्पटन अंतिम पायदान पर है जबकि टोटेनहम 10वें स्थान पर पहुंच गया है। इस्माइला सार ने रविवार को क्रिस्टल पैलेस की ब्राइटन पर 3-1 की जीत में दो गोल किए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति