आरंग में युवक ने सरकारी स्कूल की छत पर फांसी लगाकर कर ली खुदखुशी

आरंग

रायपुर जिले के आरंग से आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरकारी स्कूल की छत पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. स्थानीय लोगों ने आज सुबह जब स्कूल की छत में साड़ी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है.

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम खंडेलवाल, पिता गजानन खंडेलवाल (उम्र 32 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करता था. युवक नशे का आदि था और उसके अंदर चिड़चिड़ाहट भरी रहती थी. मृतक बीती रात (रविवार रात) शराब सेवन कर घर गया और फिर रात 10 बजे घर से निकल गया. काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. वहीं आज (सोमवार) सुबह जब स्थानीय लोगों ने तालाब जाते वक्त स्कूल की छत पर विक्रम की लाश लटकी देखी, तो घरवालों को सूचना दी.

अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक को कोई देख न ले, इसलिए उसने स्कूल परिसर में जाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल आरंग पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति