बारदाना को विपक्ष ने अमानक बताया, मंत्री ने किया जांच से इंकार, विरोध में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से किया वॉक आउट

रायपुर

 धान खरीदी पूरे प्रदेश में चल रही है लेकिन बारदाना अमानक है और इसके एवज में वजन के लिए 100 ग्राम धान किसानों से अतिरिक्त लिया जा रहा है। वो बारदाना भी कम मिल कम रहा है।  खाद्य मंत्री के उत्तर से असंतुष्ट कांग्रेस के विधायकों ने बहिर्गमन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मुद्दा उठाया।

महंत ने कहा कि प्रदेश में बारदाने की कमी है और बारदाने कम वजन का होने से और किसानों से अधिक धान लिया जा रहा। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, और अटल श्रीवास्तव ने भी मंत्री को घेरा। उन्होंने गौरीशंकर जूट मिल से हुई बारदाने की खरीदी की जांच की मांग की। मंत्री दयाल दास बघेल ने कम वजन के बारदाने कम होने और जांच से इनकार किया। महंत ने सदन समिति से जांच कराने की मांग की थी। मंत्री के जवाब से असहमत विपक्ष ने नाराजगी जताई। इस पर महंत ने कई आरोप लगाए और कार्रवाई के बहिर्गमन की घोषणा की। इस पर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य सदस्य वॉक आउट कर गए।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि 17 करोड़ से अधिक बारदाने एक हजार करोड़ की कीमत में खरीदे जा रहे हैं और इनका वजन स्टैंडर्ड बारदाने से 100 ग्राम तक कम है। उनका आरोप था कि यह खरीदारी निजी जूट मिलों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे इंकार करते हुए खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि गौरीशंकर जूट मिल के बारदाने पर शिकायत आई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने जांच की, जिसमें बारदाने को अमानक नहीं पाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि निजी जूट मिलों को कोई भी फायदा नहीं पहुंचाया गया है और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति