बारूका गांव में आदमखोर तेंदुए ने युवक पर हमला कर किया घायल, गांव में दहशत का माहौल

गरियाबंद

जिले के बारूका गांव में आज आदमखोर तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया है. जिससे युवक मनहरण यादव के सिर, नाक और हाथ में गंभीर चोटे आई है. घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में पहले भी तेंदुए के घूमने की घटनाएं सामने आई, लेकिन किसी इंसान पर हमले का ये पहला मामला है. घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

दरअसल, तेंदुए ने युवक पर गांव से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हमला किया है. इसी जगह पर वन विभाग ने दो साल पहले एक तेंदुए को जाल बिछाकर पकड़ था. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है.

दहशत में ग्रामीण
गरियाबंद जिले में आये दिन तेंदुए का आतंक बढ़ते जा रहा है. बरसाती फाल, चिंगरापगार इसी बारूका गांव में स्थित है, जहां बरसात के दिनों में पर्यटक पहुंचते हैं. इस घटना के पहले भी ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकायत की थी कि रात के समय तेंदुआ घरों में घुसकर छोटे बछिया, बछड़े, कुत्ता, बकरी तथा मुर्गियों को उठाकर ले जाते हैं. जिस जगह वन विभाग का चेकपोस्ट और बच्चों के स्कूल है, वहां भी तेंदुआ ने पहले पालतु पशुओं का शिकार किया था. युवक पर तेंदुआ के दिन दहाड़े हमले से ग्रामीणों में भय है.

जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग
बारूका गांव चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है, जहां बरसात के दिनों में हाथियों का भी आतंक देखने को मिलता है. वहीं इंसान पर हमले का यह पहला मामला है, इससे ग्रामीण में दहशत का माहौल है. शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति