फिजी के फाइव स्टार रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने से सात पर्यटकों की हालत बिगड़ी

सुवा।

फिजी के एक फाइव स्टॉर रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने से चार ऑस्ट्रेलियाई समेत सात पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण शराब में जहर होना माना जा रहा है। फिजी सरकार ने मामले की जांच शुरू करा दी है। फिजी सरकार ने कहा कि विटी लेवु द्वीप के दक्षिणी तट पर वारविक फिजी रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने के बाद पर्यटक बीमार पड़ गए।

यह एक अलग तरह की घटना है। क्योंकि रिसॉर्ट के बार में केवल सात मेहमान ही इससे प्रभावित हुए। रिसॉर्ट प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने मेहमानों को दिए जाने वाले पेय की गुणवत्ता न तो कोई बदलाव किया और न ही कोई सामग्री बदली गई। फिजी सरकार का कहना है कि यह बेहद चिंताजनक है। सुरक्षित पर्यटक स्थल माने जाने वाले फिजी में यह घटना अचंभित करने वाली है। सरकार ने कहा कि हमने मामले में तुरंत कार्रवाई की है। यह पता लगाया जा रहा है कि रिसॉर्ट में मेहमान बीमार कैसे पड़े। रिसॉर्ट के फ्रंट ऑफिस मैनेजर ने भी घटना की जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम अस्पताल में भर्ती मेहमानों की देखभाल पर काम कर रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया सरकार के काउंसलर प्रभावित लोगों और उनके परिवार की मदद में जुट हैं। इसके अलावा फिजी पुलिस जहर की घटना को लेकर जांच कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के कोषाध्यक्ष जिम चाल्मर्स ने कहा कि हम प्रभावित लोगों के दोस्तों और परिवार के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि यह उनके लिए दुखद है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने फिजी यात्रा को लेकर पर्यटकों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें शराब में जहर मिलाने के खतरों को उजागर किया गया है। चाल्मर्स ने कहा कि अगर आस्ट्रेलिया के लोग फिजी की यात्रा कर रहे हैं तो शराब में जहर मिलाने और शराब के जहर के जोखिमों के प्रति सतर्क रहें।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति