प्रियंका गांधी ऐसा बैग लेकर संसद पहुंचीं, जिसमें लिखा था- ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों

नई दिल्ली
कांग्रेस की वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची थीं। इसे लेकर उनकी भाजपा सांसदों ने आलोचना की थी और कहा था कि वह मुस्लिम तुष्टीकरण में जुटी हैं। लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर वह चुप रहती हैं। माना जा रहा था कि प्रियंका गांधी इस बैग से घिर सकती हैं और इसकी तारीफ पाकिस्तान तक में हुई तो भाजपा और हमलावर हुई थी। लेकिन अब प्रियंका गांधी ने खुद ही बैग का जवाब बैग से दिया है। आज वह एक ऐसा बैग लेकर संसद पहुंचीं, जिसमें लिखा था- 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों।'

इस बैग को लेकर माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस ने भाजपा का जवाब देने की कोशिश की है। भाजपा लगातार आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण करती है, जबकि हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार पर वह चुप रहती है। विपक्ष के सांसदों ने परिसर के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इन सांसदों ने सरकार से मांग की कि वे पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं और ईसाइयों के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों को लेकर कदम उठाएं। इन लोगों ने बांग्लादेश के हिंदुओं का साथ दें लिखी तख्यियां हाथों में ले रखे थे और वह सरकार से ऐक्शन की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे।

प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के सांसद
प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस कई सांसद ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों’ लिखे बैग लेकर आए थे। माना जा रहा है कि तुष्टीकरण के आरोप का जवाब देने के लिए प्रियंका गांधी और कांग्रेस ने यह सवाल उठाया है। खासतौर पर मुस्लिमों और फिलिस्तीन का ही मुद्दा उठाने पर उन्हें घेरा जा रहा था। ऐसी स्थिति में कांग्रेस का यह कदम संदेश देने के लिए है कि हम सभी के साथ हैं और कोई भेदभाव की राजनीति नहीं करते। यदि कांग्रेस फिलिस्तीन का मुद्दा उठाती है तो वह बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार का भी मुद्दा मसला उठाती है।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति