संभल में मिला राधा-कृष्ण का मंदिर, पुलिस ने खुलवाया ताला, साफ-सफाई शुरू

संभल
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक तरफ जहां शाही जामा मस्जिद को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक घर के भीतर 46 साल से बंद पड़े मंदिर के मिलने की हलचल अभी थमी नहीं थी कि जिले में एक और मंदिर मिला है। संभल में अतिक्रमण पर कार्यवाही कर रही पुलिस को घनी बस्ती के बीच यह मंदिर दिखाई दिया। जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन के अधिकारियों ने यहां एकत्रित होकर मंदिर की साफ सफाई शुरू करवाई।

बता दें कि यह मंदिर हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन में पाया गया है। सरायतरीन पूरी तरह से मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। मंदिर का दरवाजा खोलने पर उसके अंदर हनुमान जी और राधा कृष्ण की खूबसूरत मूर्तियां मिलीं। जिनकी साफ-सफाई कर पूजा-पाठ के लिए तैयार किया जा रहा है।

बीते शनिवार को जो मंदिर संभल के खग्गू सराय इलाके में मिला था वह सन 1978 का बताया जा रहा है। 46 सालों से बंद पड़ा ये मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर है। मंदिर को जब खोला गया तो उसके अंदर हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और नंदी स्थापित थे। जिसे देख कर पुलिस हैरान रह गई थी।

शिव मंदिर की बात करें तो संभल हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। तब मस्जिदों और घरों में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के खुलासे हुए थे। इसी दौरान अतिक्रमण की खुदाई के हुए यह मंदिर मिला था। शिव मंदिर मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इस वक्त संभल किसी छावनी से कम नहीं नजर आ रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति