टीवी की नागिन ने नीले समंदर में बढ़ाया कहर , सुरभि ज्योति शादी के बाद हनीमून के लिए गईं मालदीव

मुंबई

सुरभि ज्योति का सोशल मीडिया उनके फैंस के लिए एक सौगात है। जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो हर किसी की सांसें थम जाती हैं। सोमवार को भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव की अपनी हालिया ट्रिप से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। वो शादी के बाद हनीमून पर गई हैं और वहां से ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं।

क्लिक्स में सुरभि ज्योति ब्लैक स्विमसूट में सबसे हॉट लग रही थीं। जहां एक तस्वीर में सुरभि एक पूल के किनारे खड़ी थीं, वहीं दूसरी सेल्फी में वो अपनी मिलियन-डॉलर वाली स्माइल दिखाती नजर आईं। उन्होंने एक्सेसरीज़ नहीं पहना और अपने बालों को खुला रखा। कहने की जरूरत नहीं कि सुरभि हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में सुरभि ने लिखा, 'बहुत सारा टैन और खुश।'

फैंस ने की तारीफ
तस्वीरें शेयर होने के तुरंत बाद, सुरभि के फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और एक्ट्रेस की तारीफ की। लोगों के अलावा, एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने भी उन्हें 'सेक्सी' कहा। सुरभि के हॉट लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा- हॉटनेस ओवरलोडेड, ब्लैक में किलिंग लुक।

सुरभि ज्योति के शोज
सुरभि ज्योति को कुबूल है, नागिन, इश्कबाज, तन्हाइयां और कोई लौट के आया है सहित कई टेलीविजन शो में उनके रोल्स के लिए जाना जाता है।

सुरभि ज्योति की शादी
हाल ही में सुरभि अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट में एक खूबसूरत शादी की। आशा नेगी, ऋत्विक धनजानी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय, चिराग पासवान और विशाल सिंह सहित इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी मौजूद थे। इससे पहले, सुरभि ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया था और बुरी नजर वाले इमोजी के साथ लिखा था- लव सील्ड फॉरएवर।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति