अल पचीनो और एक्स गर्लफ्रेंड नूर ने साथ में देखी फिल्म

कैलिफोर्निया

84 साल के हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह संग ब्रेकअप कर लिया है, लेकिन उन्हें हाल ही में मूवी नाइट के लिए बाहर निकलते देखा गया। अल पचीनो  और नूर अल्फल्लाह को शनिवार रात को कैलिफोर्निया में एक्टर की 1973 की मूवी 'सर्पिको' की स्क्रीनिंग में देखा गया।

नूर और अल पचीनो साथ आए नजर
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर अल्फल्लाह ने पफर जैकेट औऱ पैंट पहनी हुई थी। अल पचीनो उनके पीछे चल रहे थे, जब उन्हें सिक्योरिटी थिएटर में ले जा रहे थे। 'गॉडफादर' स्टार को ब्लैक कलर की टोपी और जैकेट पहने देखा गया।

अप्रैल 2022 में रिश्ते का हुआ था खुलासा
नूर अल्फल्लाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्राइम ड्रामा मूवी की एक फोटो शेयर की, जिसे वो बड़े पर्दे पर देख रही थीं और इसमें यंग अल पचीनो नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रोमन के डैड'। मालूम हो कि दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। दोनों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सीक्रेट डेटिंग शुरू की थी। पिछले साल नूर ने अल पचीनो के बेटे रोमन को जन्म दिया।

मिलकर कर रहे हैं बेटे की परवरिश
अल पचीनो और नूर के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं, जब नूर को बिल माहेर के साथ लॉस एंजिल्स में देखा गया। कुछ समय बाद अल पचीनो के करीबियों ने बताया कि एक्टर अब सिंगल हैं। हालांकि, वो अभी भी नूर के साथ समय बिताते हैं। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और बेटे रोमन की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति