230 है जिनमें से 204 कार्य पूर्ण है, 18 कार्य प्रगतिरत है, 05 कार्य निरस्त एवं 03 कार्य फोर क्लोज हुये

रायपुर

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 24&7 जल आपूर्ति योजना स्वीकृत स्मार्ट सिटी प्लान वर्ष 2016 की कार्य योजना में शामिल है लेकिन 24&7 बिजली आपूर्ति का कोई भी प्रोजेक्ट रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नही किया गया है। 2019- 2020 से 2024-25 तक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उक्त अवधि में स्वीकृत कार्यों की संख्या 230 है जिनमें से 204 कार्य पूर्ण है, 18 कार्य प्रगतिरत है, 05 कार्य निरस्त एवं 03 कार्य फोर क्लोज हुये है। यह जानकारी विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साय ने दिए।

चंद्राकर ने प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री से जानना चाहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना रायपुर अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक कौन-कौन से कार्य के लिये, किन-किन मदों से, कितनी-कितनी राशि स्वीकृत हुई? इनमें से कितने कार्य पूर्ण/अपूर्ण व निरस्त हुये तथा वर्तमान में इनकी वित्तीय एवं भौतिक स्थिति क्या है? उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019- 2020 से 2024-25 तक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उक्त अवधि में स्वीकृत कार्यों की संख्या 230 है जिनमें से 204 कार्य पूर्ण है, 18 कार्य प्रगतिरत है, 05 कार्य निरस्त एवं 03 कार्य फोर क्लोज हुये है।

चंद्राकर ने फिर पूछा कि क्या उक्त परियोजना अंतर्गत 24*7 जल एवं बिजली आपूर्ति प्रदाय करने हेतु कार्ययोजना में शामिल किया गया है? यदि हां, तो कब और कितनी लागत आयी व भौतिक स्थिति क्या है? लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जी हां। 24&7 जल आपूर्ति योजना स्वीकृत स्मार्ट सिटी प्लान वर्ष 2016 की कार्य योजना में शामिल है। 24&7 बिजली आपूर्ति का कोई भी प्रोजेक्ट रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नही किया गया है। अपितु रायपुर शहर के 11 मार्गों पर भूमिगत विद्युत केबल बिछाने की परियोजना रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की गई है।

भूमिगत विद्युत केबल परियोजनाएं भी स्मार्ट सिटी प्लान अंतर्गत स्मार्ट रोड के घटक के रूप में स्वीकृत है। 24&7 जल आपूर्ति योजना के लिए राशि रू.158.59 करोड़ की राशि स्वीकृत है। अद्यतन राशि रू. 109.61 का व्यय किया गया है। योजनांतर्गत 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। जिसमें पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण है तथा घरेलू नल कनेक्शन, ट्रायल एंड रन, टेस्टिंग एवं कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। भूमिगत विद्युत केबल परियोजना अंतर्गत रायपुर शहर के 11 मार्गों पर भूमिगत विद्युत केबल बिछाने हेतु राशि रू.56.79 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अद्यतन राशि रू.52.90 करोड का व्यय हुआ है। योजनांतर्गत स्वीकृत समस्त 11 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। सभी भूमिगत केबल परियोजनाएं पूर्ण होने के पश्चात सी.एस.पी.डी.सी.एल. को हैण्डओवर की जा चुकी है।

चंद्राकर ने बूढ़ा तालाब, नगर निगम रायपुर में क्या-क्या कार्य स्वीकृत हुए कितने निरस्त किये गये और कितने का पुन: टेंडर किया गया तथा उसकी वित्तीय एवं भौतिक स्थिति क्या है? कितने पूर्ण/अपूर्ण हैं और अपूर्ण के कारण क्या हैं तथा विलंब करने वाले एजेंसी के खिलाफ क्या कार्यवाही अब तक की गयी? का सवाल उठाया। जिस पर उपमुख्यमंत्री साय ने सदन को बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2024-25 तक स्मार्ट सिटी मद अंतर्गत बुढ़ातालाब रायपुर में कुल 30 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 29 कार्य पूर्ण है, 01 कार्य माननीय उच्च न्यायालय वाद क्र.डब्ल्यूपी (सी) 1844 एवं 2479 मैं पारित निर्णय दिनांक 12/05/2022 के परिपालन में फोर क्लोज किया गया है। कोई भी कार्य निरस्त नहीं किया गया है, तथा किसी भी कार्य का पुन: टेंडर नहीं किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति