जेपी नड्डा ने संसद में कहा- दरभंगा में एम्स की स्थापना के लिए आईआईटी-दिल्ली को दिया गया तकनीकी सर्वे का जिम्मा

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को संसद में कहा कि दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बिहार के दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए स्थलाकृतिक सर्वेक्षण, भू-तकनीकी जांच और संरचनात्मक डिजाइन का सर्वे कर रहा है।

राज्यसभा को एक लिखित सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने अप्रैल 2023 में दरभंगा के बहादुरपुर में एकमी शोभन बाईपास के पास 151.17 एकड़ भूमि की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले, राज्य सरकार ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में एम्स की स्थापना के लिए नवंबर 2021 में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईआईटी-दिल्ली के विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम (तकनीकी) ने एम्स की स्थापना के लिए वैकल्पिक स्थल को व्यावहारिक पाया है, लेकिन स्थान विशेष की स्थितियों के कारण भू-तकनीकी और जल विज्ञान संबंधी जांच के आधार पर संरचनात्मक संशोधन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब बिहार सरकार ने दरभंगा में एम्स की स्थापना के लिए 187.44 एकड़ जमीन सौंप दी है। मैसर्स एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड को परियोजना के लिए निष्पादन एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। आईआईटी दिल्ली स्थलाकृतिक सर्वेक्षण, जल विज्ञान संबंधी जांच, भू-तकनीकी जांच और संरचनात्मक डिजाइन चित्रों के पुनरीक्षण के लिए लगा हुआ है।’’

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति