महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बीच देवेंद्र फडणवीस से क्यों सालों बाद मिले उद्धव ठाकरे, चर्चाएं तेज

नागपुर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है। ये ऐतिहासिक मुलाकात नागपुर में चल रहे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई। इस मुलाकात में उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे, अनिल परब और वरुण देसाई भी शामिल थे।

मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें सियासत में गर्म हैं। उद्धव ठाकरे ने इस मौके पर फडणवीस को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। दिलचस्प बात यह है कि ये पहली बार हुआ जब नई सरकार बनने के बाद दोनों नेता आमने-सामने बातचीत करते नजर आए।

गौरतलब है कि ठाकरे समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को महायुति गठबंधन के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को देश और राज्य के हित में मिलकर काम करने के लिए राजनीतिक परिपक्वता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा, "आज हमारे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। महाराष्ट्र सरकार के लिए काम करते हुए, दोनों (सत्ता पक्ष और विपक्ष) को देश और राज्य के हित में मिलकर काम करने के लिए राजनीतिक परिपक्वता दिखानी चाहिए।"

इस मुलाकात ने महाराष्ट्र की सियासत में नई संभावनाओं को जन्म दे दिया है। एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद इस मुलाकात से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसे भविष्य में बन सकने वाले नए सियासी समीकरणों का संकेत माना जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति