छात्राएं बीच में सिक्योरिटी गार्ड को कुर्सी पर बैठाकर मुन्नी बदनाम हुई गाने पर नाच रही, शिक्षा के मंदिर में फूहड़ डांस

इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड कैंपस स्थित स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में छात्राओं के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छात्राएं बीच में सिक्योरिटी गार्ड को कुर्सी पर बैठाकर मुन्नी बदनाम हुई गाने पर नाच रही हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया में खंडवा रोड कैंपस स्थित स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में छात्राएं फूहड़ डांस कर रही हैं। वहीं पीछे से छात्र उनका वीडियो बना रहे हैं। डांस के जज कोई ओर नहीं बल्कि सिक्योरिटी गार्ड को बनाया गया है। जो कुर्सी पर बैठाकर छात्राओं का डांस देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि, सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा जूनियर छात्राओं को नचाया जा रहा है। जिसमें सीनियर छात्राएं गाना गा रही हैं तो जूनियर छात्राएं उस पर फूहड़ डांस कर रही। छात्राओं की हरकत और डांस से कुर्सी पर बैठा बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड शर्मसार होते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि, कॉलेज के जिम्मेदारों को मामले की जानकारी तक नहीं है। इसी बीच पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, विश्वविद्यालय में फूहड़ता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माता-पिता अपने बच्चों को संस्कार और संस्कृति की शिक्षा दें। महाविद्यालयों में अश्लीलता पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति