रेलवे जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप, जिससे यात्रियों का अनुभव बहुत ही शानदार हो जाएगा

इंदौर
भारतीय रेलवे 'IRCTC Super App' नाम से एक ऐप लेकर आ रही है, जिससे यात्रियों का अनुभव बहुत ही शानदार हो जाएगा। इस एक ऐप में टिकट बुकिंग, कारगो बुकिंग, फूड ऑर्डर सहित कई सुविधाएं मिल जाएंगी। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) के साथ पार्टनरशिप में IRCTC ने ये ऐप बनाई है। इस ऐप का उद्देश्य यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर हर तरह की सुविधाएं देना है, जिससे उनको परेशानी न उठानी पड़े। पहले यूजर्स को हर चीज के लिए अलग-अलग ऐप में जाना पड़ता था, जिससे उनको मानसिक तनाव होता था।
 
सुपर ऐप के ये हैं फीचर्स
सुपर ऐप के जरिए IRCTC के अलग-अलग ऐप से मिलने वाली सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर जाएंगी। आप इस ऐप के जरिए ट्रेन टिकट को खरीदना, प्लेटफॉर्म पास लेना, टिकट रिजर्व और अनरिजर्व सहित कई चीजें कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से ये काम जल्दी हो जाएंगे। आपको लाइन में लगकर भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। IRCTC Rail Connect, UTS, Rail Madad और दूसरे प्लेटफॉर्म पर आपको जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रिजर्व टिकट बुकिंग सिस्टम करता रहेगा काम
रेलवे ने अपनी सेवाओं को डिजिटल रूप से और अधिक सुगम बनाने के लिए एक नया सुपर ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए यात्री अपनी बुकिंग और अन्य सेवाओं का फायदा एक ही लॉगिन से उठा सकेंगे। यह ऐप यात्रा को और आरामदायक बनाने में मदद करेगा।

भारतीय रेलवे के IT विभाग, CRIS द्वारा विकसित किए गए इस ऐप का उद्देश्य रेलवे सेवाओं को और अधिक सरल और सुविधाजनक बनाना है। हालांकि, इस ऐप के लॉन्च के बाद भी IRCTC का मौजूदा रिजर्व टिकट बुकिंग सिस्टम पहले की तरह काम करता रहेगा। यात्रियों के लिए यह ऐप एक बड़ा लाभ साबित होगा, जो रेलवे यात्रा को और अधिक सहज बनाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति