छत्तीसगढ़-दुर्ग के धान खरीदी केंद्र से 80 बोरियां चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।

दुर्ग धमधा थाना क्षेत्र में एक सेवा सहकारी समिति केंद्र से धान चोरी का मामला सामने आया है। चोर धान खरीदी केंद्र से 80 बोरियां धान की चोरी कर लिए गए। धान चोरी को शिकायत के बाद पुलिस ने धान खरीदी केंद्र से धान चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

धमधा थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि ग्राम घोठा धान खरीदी केंद्र के सहायक प्रबंधक राजू पटेल ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुआ है। जहां किसानों का धान खरीदी कर धान के बोरों को रखा गया था। 13 दिसंबर को धान बोरों का मिलान करने के बाद मंडी के चौकीदारों को बताकर वह ऑफिस काम से दूसरी सोसायटी ग्राम घोठा धान खरीदी केंद्र चला गया था। इसके बाद फिर 16 दिसंबर को निरीक्षण करने में धान बोरा की दो-तीन लाइन कम दिखाई दीं। इस पर गिनती कर मिलान किया तो पता चला कि करीब 80 बोरा धान गायब था। जिसका मंडी परिसर के आसपास तलाश की गई। लेकिन नहीं मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस ने की गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। धान खरीदी केंद्र से 80 बोरा धान की कीमत 73 हजार 600 बताई है। पुलिस से घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल और चोरी के धान बरामद की है। आरोपी धान खरीदी पहुंचकर मोटर साइकिल में धान लोड कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे इस गिरोह के द्वारा धमधा के आसपास अन्य धान खरीदी केंद्र से धान के बोरा चोरी कर देवकर के एक व्यापारी को बेचते थे। इस गिरोह के सदस्य हिरेतरा धान खरीदी केंद्र में चोरी करने पहुंचे थे। धान चोरी करने ग्रामीणों ने करण पारधी और रघु पारधी को पकड़ लिया। और अन्य उनके साथी फरार हो गए ग्रामीणों ने पकड़े आरोपियों की जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अपने साथी प्रकाश पारधी, चंदन पारधी, गोविंद पारधी और नंदू पारधी को साथ मिलकर धान खरीदी केंद्रों से धान चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पुलिस उनके साथी को तलाश में जुटी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति