छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक की मौत

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  एनएच 49 पर हाईवा चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही ट्रेलर हाईवा से टकरा गई। इस घटना में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाना में हेमेन्द्र दुम्बे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह झारसुगुडा ओड़िसा का रहने वाला है तथा राजदीप रोडवेज प्रा0लि0 रायपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी में झारसुगुडा ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। हेमेन्द्र दुम्बे ने बताया की उनकी कंपनी का ट्रेलर का चालक राजेश यादव था, जो हमारे कंपनी में ड्राइवर का कार्य करता था। 15 दिसम्बर को राजेश यादव ट्रेलर में बोरी का गठान झारसुगडा से लोड कर बिलासपुर मुंगेली जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि इसी बीच अगले दिन 16 दिसंबर की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास उसी कंपनी के अन्य दो ड्राइवर संजीत पासवान और दुर्गेश पासवान ने फोन करके बताया की ट्रेलर के चालक राजेश यादव को हाईवा के चालक ने एनएच 49 मे दर्रामुड़ा गांव के पास लापरवाही पूर्वक ब्रेक लगा दिए। जिससे हाईवा के पीछे राजेश यादव का ट्रेलर सीधे जा घुसा। इस घटना में राजेश यादव के सिर के आलावा शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट आई। घायल हालत में उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ मे भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान कल शाम उसकी मौत हो गई। बहरहाल राजदीप रोडवेज प्रा.लि.झारसुगडा के ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति