‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में प्रवीण नहीं दे पाए 25 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब

मुंबई

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्टए एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने रोलओवर कंटेस्टेंट प्रवीण नाथ के साथ की। कानपुर के रहने वाले प्रवीण ने पिछले एपिसोड में उन्होंने तीन लाख 20 हजार रुपये जीते थे। अमिताभ ने छठे सवाल के साथ प्रवीण नाथ संग आगे का गेम शुरू किया। दी गई लाइफलाइनों की मदद से प्रवीण नाथ 25 लाख रुपये के सवाल तक जा पहुंचे। पर यहीं पर सारा गेम पलट गया। प्रवीण 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए, जिससे अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।

अमिताभ बच्चन ने प्रवीण नाथ ने 25 लाख रुपये के लिए 13वां सवाल पूछा। लेकिन प्रवीण के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। पर प्रवीण ने फिर भी रिस्क लिया और गेम खेलने का फैसला किया। यही फैसला भारी पड़ गया, क्योंकि प्रवीण जीती हुई रकम भी हार गए और सिर्फ तीन लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए। प्रवीण ने मुश्किल से मुश्किल सवालों के जवाब आसानी से दे दिए थे और यह देख अमिताभ के साथ दर्शक भी हैरान थे।

13वें सवाल ने बिगाड़ा प्रवीण का गेम
प्रवीण का गेम देखकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह 25 लाख रुपये भी जीत जाएंगे, पर इसी सवाल ने उनका गेम बिगाड़ दिया और जीती रकम भी हाथ से निकल गई।

25 लाख रुपये के लिए यह था सवाल और उसका सही जवाब
अमिताभ ने 25 लाख के लिए जो सवाल पूछा था, वह था, 'उस घोड़े का नाम क्या है जो 2024 पेरिस ओलंपिक में ड्रेसेज इवेंट में सवारी करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार अनुश अग्रवाल के साथ आया था? इसके ऑप्शन थे-
A) सर कारमेलो ओल्ड
B) डीकैथलॉन
C) सेंट सिमोन
D) प्रिंसेस डोरीन
प्रवीण नाथ ने काफी दिमाग लगाने के बाद ऑप्शन B चुना, पर वह जवाब गलत निकला। इसका सही जवाब A) सर कारमेलो ओल्ड था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति