अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2 द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 'पुष्पा द राइज' से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन हाई वोल्टेज एनर्जी के साथ सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आ रहे हैं।'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है।अल्लू  अर्जुन की 'पुष्पार 2: द रूल' बॉक्स  ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है।फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1409 करोड़ रुपये की कमाई करके धमाल मचा दिया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। #पुष्पा 2 द रूलने 11 दिनों में दुनियाभर में 1409 करोड़ की कमाई की।अभी अपनी टिकट बुक करें! पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति