छत्तीसगढ़-कोरबा में पति-पत्नी और प्रेमिका ने जमकर किया हंगामा

कोरबा।

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मध्य चौपाटी में बीच सड़क पर पति-पत्नी और प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। यहां पति अपनी प्रेमिका के साथ ओपन थिएटर चौपाटी घूमने आया था, अचनाक उसका सामना पत्नी से हो गया। इसके बाद पति और पत्नी में मारपीट हो गई, प्रेमिका ने भी प्रेमी का साथ दिया।

पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर चौपाटी के लोग हरकत में आ गए। इस बीच मारपीट का वीडियो बनाने पर युवक की प्रेमिका ने एक अन्य युवती का मोबाइल जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भीड़ ने प्रेमिका को जमकर पीटा। हंगामा खत्म होने के बाद पुलिस यहां पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। लोग इस विवाद का अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे। कई लोगों को मामला समझ में नहीं आ रहा था। वहीं सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली, इसके बाद मौजूद लोगों को वहां से भगाया गया। चौपाटी में एक कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटना सामने आ चुकी हैं। चौपाटी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलते हैं जिसे लोग खाने पहुंचते हैं और शाम होते ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है, जहां इस तरह के विवाद की स्थिति बनने पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है। समय-समय पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी घूमती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति