यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स और पोषम पा पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित क्रिएटिव साझेदारी की पहली बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। पिछले हफ्ते, भारत की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी यशराज फिल्म्स ने पोशम पा पिक्चर्स के साथ एक रोमांचक क्रिएटिव पार्टनरशिप की घोषणा की। पोषम पा पिक्चर्स को भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे इनोवेटिव प्रोडक्शन हाउस में से एक माना जाता है।

यह साझेदारी 2025 से थिएट्रिकल फिल्मों का निर्माण करेगी। यह कदम यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी की नई रणनीतिक सोच के तहत उठाया गया है। अक्षय यशराज फिल्म्स को प्रोडक्शन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से एक नया बिजनेस मॉडल विकसित कर रहे हैं। अक्षय का यह दूसरा प्रोडक्शन प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान खुराना, जिन्होंने हमेशा कंटेंट में इनोवेशन को अपनी पहचान बनाया है, इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक ऐसा रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी।पोशम पा पिक्चर्स के पार्टनर्स समीर सक्सेना, अमित गोलानी, बिस्वपति सरकार और सौरभ खन्ना ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कई प्रशंसित प्रोजेक्ट्स ‘काला पानी’और ‘मामला लीगल है’ बनाये हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति