दिल्ली को हराकर एम पी क्वाटर फाइनल में सीनियर महिला क्रिकेट में मंडला की शुचि ने झटके 10 विकेट

मंडला
मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने चंडीगढ़ में खेले गए पांच लीग मैच में चार जीतकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मणिपुर, दिल्ली, झारखंड,छत्तीसगढ़,गोवा एवं तमिलनाडु  के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में एम पी टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश  रहिला फ़िरदोष के नेतृत्व में एम पी टीम में जबलपुर संभाग के मंडला जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय की फिरकी गेंदबाजी ने पांच मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं। शुचि ने झारखंड के विरुद्ध 4, तमिलनाडु के 3, छत्तीसगढ़, गोवा, दिल्ली के विरुद्ध 3 विकेथशील किए है।

विदित हो कि आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की शुचि ने महज दो वर्षों में ही बालिका क्रिकेट की अंडर 19, अंडर 23 एवम सीनियर टीम मध्यप्रदेश में  शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। एक दिवसीय महिला क्रिकेट  फार्मेट के इस टूर्नामेंट में जबलपुर संभाग के मंडला जिले की इस खिलाड़ी का एम पी टीम में उल्लेखनीय योगदान रहा है। शुचि उपाध्याय के इस प्रदर्शन पर जे डी सी ए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल अनिल शर्मा, विक्रम जिनसारी, ब्रजेश पटेल,सुकेश झा, त्रिलोक जी नायडू एवम् डी सी ए मंडला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली, संजय बडगियां, ललित जोशी, वेदप्रकाश कुलस्ते, ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, भीष्म द्विवेदी, समसुदीन, उत्कर्ष पटेल आदि खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति