राजस्थान-सवाई माधोपुर नगर परिषद में मेघा वर्मा ने नए कार्यवाहक सभापति का किया पदभार ग्रहण

सवाई माधोपुर।

सवाई माधोपुर नगर परिषद को एक बार फिर नया सभापति मिला है। बुधवार को वार्ड नंबर 23 की पार्षद मेघा वर्मा ने कार्यवाहक सभापति का पदभार संभाला। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन सभापति विमल महावर के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने के बाद यह पद खाली हो गया था।

मेघा वर्मा ने बुधवार दोपहर को अपने परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में आयुक्त पंकज मीणा ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाने की औपचारिकताएं पूरी कीं। पदभार ग्रहण करने के बाद मेघा वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और पर्यटन के दृष्टिकोण से क्षेत्र को समृद्ध बनाना होगा। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब है कि पूर्व सभापति विमल महावर के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद नगर परिषद में लगातार बदलाव हुए हैं। इस दौरान कई कार्यवाहक सभापति अल्प अवधि के लिए नियुक्त किए गए। इससे पहले वार्ड नंबर 14 के पार्षद सुनील कुमार तिलकर ने कार्यवाहक सभापति के रूप में अपना छह माह का कार्यकाल पूरा किया। कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के विभिन्न वार्ड पार्षदों ने मेघा वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद मेघा ने नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने की बात कही। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य करने की बात दोहराई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति