राजस्थान-केकड़ी में बजरी खनन माफियाओं ने श्मशान भूमि को भी नहीं बख्शा

केकड़ी।

जिले में अवैध बजरी खनन करने वालों ने एक गांव में श्मशान भूमि को भी नहीं छोड़ा। वहां की गई खुदाई के कारण जमीन में से अस्थियां बाहर निकल आईं। अस्थियों की इस दुर्गति को देखकर ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

मामला जिले की भिनाय तहसील के ग्राम बड़ली का है। यहां गांव के एक छोर पर नदी किनारे नायक समाज का श्मशान घाट बना हुआ है। इस श्मशान भूमि में बजरी माफिया से जुड़े लोगों ने अवैध बजरी खनन करते हुए जमीन खोद डाली। खुदाई होने पर जमीन में गड़े कई शवों की अस्थियां बाहर निकल आईं। पता चलते ही समाज के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताया, इस दौरान अवैध बजरी खनन करने वाले वहां से भाग छूटे। बाद में नायक समाज के लोगों ने श्मशान भूमि में अवैध खनन करने वाले बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को भिनाय तहसीलदार नीलम राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बड़ली में स्थित नायक समाज की श्मशान भूमि में पिछले एक माह से जेसीबी की मदद से बजरी माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध बजरी खनन के कारण कई शवों की अस्थियां जमीन से निकलकर बाहर आ गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि अवैध रूप से किए जा रहे बजरी खनन के कारण अस्थियों की दुर्गति हो रही है। श्मशान भूमि से खनन के लिए मना करने के बावजूद बजरी माफिया अपनी मनमानी कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि यहां बजरी खनन की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए तथा अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति