प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग 18695 मेगावॉट का नया रिकार्ड दर्ज

भोपाल
मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक बिजली की मांग का नया रिकार्ड आज 18 दिसंबर को प्रात: 9.34 बजे उस समय बना जब विद्युत की शीर्ष मांग 18695 मेगावॉट पहुंच गई। वहीं प्रदेश में गत दिवस 17 दिसंबर को इतिहास की सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति 3368.56 लाख यूनिट की गई। इस प्रकार प्रदेश में एक दिन के अंतराल में विद्युत की मांग व आपूर्ति दोनों का रिकार्ड कायम हुआ। विशेष बात यह रही कि प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग की आपूर्ति शत प्रतिशत की गई।

दिसंबर माह में प्रतिदिन बढ़ रही बिजली की मांग-प्रदेश में दिसंबर माह में विद्युत की मांग प्रतिदिन लगातार उच्चतम स्तर पर पहुंच रही है। गत दिवस 17 दिसंबर को विद्युत की मांग 18611 मेगावाट, 16 दिसंबर को 18524 मेगावाट व 13 दिसंबर को 18444 मेगावॉट दर्ज हुई।

प्रदेश में कैसी रही बिजली की मांग
प्रदेश में जब बिजली की मांग 18695 मेगावॉट पर दर्ज हुई उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 4998 मेगावॉट, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 5898 मेगावॉट और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में बिजली की अधिकतम मांग 7403 मेगावॉट दर्ज हुई। रेलवे को 396 मेगावॉट बिजली प्रदाय की गई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति