बिहार के मंत्री जनक राम ने कहा- प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा

औरंगाबाद
बिहार के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कहा है कि अनुसूचित जाति-जनजाति की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।
श्री राम ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि 100 सीटों वाले इन छात्रावासों का निर्माण अगले वित्त वर्ष में शुरू करने की योजना है और इसे शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त इस बालिका छात्रावास में इंटर से लेकर स्नात्तकोत्तर तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए आवासन भोजन स्वास्थ्य से लेकर सभी तरह की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी।
मंत्री ने बताया कि फिलहाल अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग 116 छात्रावासो का संचालन कर रहा है जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में 243 अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय बनाए जाने की योजना है। इस पर शीघ्र ही बिहार सरकार निर्णय लेने वाली है। पहले से बिहार में 91 ऐसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
श्री राम ने बताया कि 29.66 लख रुपए की लागत से अनुसूचित जाति जनजाति टोलों में वर्क शेड बनाने का काम चल रहा है। औरंगाबाद जिले में भी 12 ऐसे वर्क शेड स्वीकृत है जिनमें से छह बन गए हैं तथा 6 का निर्माण चल रहा है।
मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए प्रदेश के चुने हुए जिलों में अंबेडकर कल्याण विद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा है जिनमें प्रत्येक में 720 छात्रों के नामांकन और उनके आवासन की व्यवस्था होगी। औरंगाबाद में करीब 50 करोड़ की लागत से अंबेडकर कल्याण विद्यालय अगले 1 महीने के भीतर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति