परिसीमन के बाद बदली परिस्थितियां, नगर निगम के वार्डों का आज होगा आरक्षण

रायपुर
नगर निगम के वार्डों का आज आरक्षण होगा। जीई रोड के रजबंधा मैदान शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से आरक्षण की कार्रवाई शुरू होगी। इस अवसर पर शहर के नागरिक भी उपस्थित रहे सकते हैं। इस वर्ष निगम के वार्डों का परिसीमन होने की वजह से आरक्षण में भी बदलाव देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों की मानें, तो आरक्षण में शासन द्वारा दी गई छूट का फायदा ओबीसी वर्ग को अधिक होने की संभावना है। इससे इस चुनाव में ओबीसी की सीटें भी 25 के आसपास हो सकती हैं।
वहीं, अनारक्षित सीटों की संख्या में कमी देखी जा सकती है। पिछले चुनाव में 40 अनारक्षित सीटें थीं। वहीं, एसटी की तीन और एससी की नौ सीटें थी। वहीं, महिला वर्ग में 22 महिलाएं पार्षद बनी थीं।

महापौर के आरक्षण में सामान्य की भी रहेगी पर्ची
अब महापौर की उम्मीदवारी को लेकर भी नेताओं ने खींचतान शुरू हो गई है। इस बार महापौर पद का आरक्षण भी लॉटरी सिस्टम से तय होगा। इसमें सामान्य की पर्ची भी रहेगी। दरअसल, वार्डों का परिसीमन नए सिरे से हुआ है। परिसीमन नहीं होता, तो लॉटरी से सामान्य की पर्ची हटा दी जाती। राजधानी रायपुर में पिछले दो चुनावों से महापौर की सीट सामान्य कोटे में जा रही है। इसकी वजह परिसीमन ही है। इस बार फिर आरक्षण की लाटरी में सामान्य की पर्ची रहेगी।

वार्डों की बदली सूरत
नगर निगम में 2019 के परिसीमन के बाद 2024 में फिर से परिसीमन कराया गया है, जिसके चलते कई वार्डों की सूरत बदल गई है। वहीं, जनसंख्या भी इधर से उधर हुई है। इसके चलते वार्डों का भी फिर से आरक्षण किया जा रहा है। इस बार एससी, एसटी और सामान्य के साथ ही 33 प्रतिशत वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।

2009 में महापौर का पद हुआ था अनारक्षित
नगर निगम में महापौर का पद परिसीमन के बाद 2009 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया था। उस समय कांग्रेस से किरणमयी नायक और भाजपा से प्रभा दुबे के बीच मुकाबला हुआ था। उसमें किरणमयी ने चुनाव जीतकर महापौर की कुर्सी संभाली थी। वहीं, 2014 में सीट सामान्य हुआ, तो उस समय भाजपा से सच्चिदानंद उपासने और कांग्रेस से प्रमोद दुबे आमने सामने हुए। हालांकि, इस चुनाव में प्रमोद दुबे को जीत हासिल हुई। वहीं, 2019 में सीधे तौर से महापौर का चुनाव पार्षदों द्वारा किया गया, जिसमें कांग्रेस से एजाज ढेबर महापौर बने। एक बार फिर महापौर और अध्यक्ष के पद पर सीधे तौर से चुनाव होगा और जनता अपना नेता खुद चुनेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति