“प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करें- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव के सुशासन सप्ताह पर कलेक्टर्स को निर्देश

 "प्रशासन गांव की ओर 2024" अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करें- मुख्य सचिव

"प्रशासन गांव की ओर 2024" अभियान मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझाकर संचालित करें

भोपाल

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर 2024" अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करें।

मुख्य सचिव जैन ने वीडियो कांफ्रेंस से संपूर्ण अभियान के संबंध में कलेक्टर्स को दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसबर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जाने का निर्णय लिया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर 2024" अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स से अभियान की तैयारी के संबंध में चर्चा की।उन्होंने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर अभियान में जन समस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इस अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करने के लिए कहा है।

बैठक में सभी जिला कलेक्टर को पोर्टल पर अपने जिले में तीन नवाचारों, सुशासन पहलों पर संक्षिप्त लेख तैयार कर उसकी गुणवता सुनिशित करने के निर्देश दिए गए।इन आलेखों को अभियान के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सुशासन की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर उन्हें पोर्टल पर चित्र सहित साझा करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक शिकायतों के समाधान पर सफलता की कहानियॉँ भी अपलोड की जाएंगी। इन श्रेष्ठ प्रथाओं एवं सफलता की कहानियों को पृथक से राज्य स्तर पर भी संकलित किया जाएगा। जिला कलेक्टर जनता की शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शिविरों के साथ साझा शिविर आयोजित करेंगे।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत निराकृत किए गये आवेदनों/शिकायतों/सेवाओं को भारत सरकार के पोर्टल पर भी दर्जं करेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिला कलेक्टर 23 दिसंबर, 2024 को जिले में एक प्रसार कार्यशाला आयोजित करें, जिसमें जिला स्तर पर सुशासन की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर उन्हें प्रशासन गांव की ओर पोर्टल पर प्रस्तुत करें। अभियान अवधि में CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित किया जायेगा। CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायते सी.एम् हेल्पलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी विभाग अध्यक्ष भी उपरोक्तानुसार सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक जनसमस्याओं, सेवाओं के निराकरण संबंधी सतत समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे योजना, आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग, जिलों से विज़न डॉक्यूमेंट प्राप्त कर उनका परीक्षण करेगा, जिन्हें मापदंड के अनुरूप होने पर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति