छत्तीसगढ़-दुर्ग में पद्मश्री तीजन बाई से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सौंपा पांच लाख रुपये का चेक

दुर्ग।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दुर्ग के गनियारी गांव पहुंचकर पद्मश्री तीजन बाई के स्वास्थ्य का की स्थिति को जानने का प्रयास किया।और मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हे 5 लाख रूपये का चेक देकर सहयोग प्रदान की। इस दौरान उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार किए जाने को लेकर भी निर्देशित किया।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई के बकाया पेंशन और स्वास्थ्य को लेकर  परिजनों ने चार दिन पहले ही दुर्ग कलेक्टर से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति की जानकारी दी थी मीडिया में भी तीजन बाई के खराब स्वास्थ्य को लेकर प्रमुखता के साथ खबरें दिखाई गई।उसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य और उनके उपचार को लेकर अधिकारियो को निर्देशित किया।जिसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज उनके गनियारी निवास में पहुंचकर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास पहुंचे ।साथ दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बेहतर इलाज किए जाने के लिए निर्देशित किया इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल में मुख्यमंत्री द्वारा भिजवाए गए 5 लाख रुपए का चेक पद्मश्री पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों को सौपा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा  करते हुए कहा कि उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं आएगी।साथ ही किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति परिवार में न हो इसको लेकर के मुख्यमंत्री ने जो चेक दिया है। तीजन बाई और उनके परिजनों को सौप दिया गया है।उनके बकाया पेंशन भी जल्द रिलीज किए जाने की बात स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कही गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति