विराट कोहली परिवार की प्राइवेसी पर आई बात तो हो गए आगबबूला, एयरपोर्ट पर रिपोर्टर से भिड़े

नई दिल्ली
करियर की शुरुआत में विराट कोहली जितने एग्रेसिव थे, उतने आज के समय नहीं है। शादी होने और परिवार बढ़ने के बाद उनका गुस्सा और भी कम हो गया है। मगर कई बार ऐसा होता है जब विराट अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाते। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार जब टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची तो कुछ रिपोर्ट्स और कैमरामैन विराट कोहली के परिवार की तस्वीरें खींच रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माने।

विराट कोहली शुरुआत से ही साफ कर चुके हैं वह अपने बच्चों को लाइमलाइ में नहीं रखना चाहते। वह जब भारत में होते हैं तो मीडिया से पहले ही इसकी रिक्वेस्ट करते हैं और इंडिया की मीडिया खिलाड़ी की इस रिक्वेस्ट का सम्मान भी करती है। मगर ऑस्ट्रेलिया मीडिया के साथ ऐसा नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार, रिपोर्टर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड से बात कर रहे थे, जो मेलबर्न में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह खेल सकते हैं है, जब कोहली और उनके परिवार के सदस्य पास में ही देखे गए। भारतीय बल्लेबाज के भड़कने से पहले कैमरे कोहली की तस्वीर लेने के लिए मुड़े। कोहली पबल्कि प्लेस पर अपने परिवार के वीडियो को फिल्माए जाने पर आपत्ति जताते दिखे।

कोहली ने चैनल नाइन के रिपोर्टर को मीडिया के अन्य सदस्यों के सामने तीखी बहस में डांटा। तनावपूर्ण बातचीत के बाद कोहली वहां से चले गए और फिर वापस मुड़कर कुछ और बातें कीं। बता दें, 5 मैच की यह बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज 3 मुकाबलों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीतकर भारत ने शानदार शुरुआत की, वहीं एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट जीतकर मेजबानों ने जोरदार वापसी की। तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया, जो बारिश के चलते ड्रॉ हुआ। चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के साथ हार को टालने पर होगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति