राजस्थान-जयपुर में चिकित्सा मंत्री ने किया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

जयपुर।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं को प्रतिबद्धता के साथ सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है। चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों की समस्या जल्द ही दूर होगी और आमजन को सुगमता के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।

चिकित्सा मंत्री बुधवार को जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। इसके तहत ही मात्र एक वर्ष के समय में आमेर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। खींवसर ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े रिक्त पद भरने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इससे गांव—ढाणी तक चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का दायरा निरंतर बढ़ाते हुए इसमें सूचीबद्ध अस्पतालों के नेटवर्क एवं पैकेजेज का विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक बीमारियों का उपचार इस योजना के तहत मिल सके। पूर्व विधायक श्री सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष में ही क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास में किसी तरह की कमी नहीं रखेगी। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने रामपुरा डाबड़ी में उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती रमा चौपड़ा, उप जिला प्रमुख श्री मोहन डागर, प्रधान श्री हरदेव यादव, रामपुरा डाबड़ी के सरपंच श्री शैलेश बोहरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति