कनाडा पुलिस को अब नहीं रहा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भरोसा, सीधे कर डाली इस्तीफे की मांग

कनाडा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ विरोध बढ़ता नजर आ रहा है। अब खबर है कि TPA यानी टोरंटो पुलिस एसोसिएशन ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग कर दी है। संगठन ने यह कदम हाल ही में सरकार की तरफ से प्रस्तावित क्रिमिनल कोड में बदलाव के बाद उठाया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब कनाडा की उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दिया है।

TPA के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया, 'हमारे सदस्यों का जस्टिन ट्रूडो सरकार से भरोसा उठ गया है कि वह अब सही कारणों से सही काम करेगी। अब इस्तीफा देने और जनता की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों को किसी और को संभालने देने का समय आ गया है।' इससे पहले एसोसिएशन ने कहा था, 'यह बहुत ही हास्यापद है। 9 साल तक कुछ न करने के बाद आपने ऐसे समय का चुनाव किया जब आपकी सरकार अराजकता में उतर रही है और प्रस्तावों के जरिए हमें शांत करने की कोशिश की जा रही है। क्या मजाक है।' साथ ही पोस्ट में पीएम ट्रूडो को टैग भी किया गया है।

सरकार के प्रस्ताव
दरअसल, कनाडाई सांसद अनिता आनंद की तरफ से कुछ प्रस्ताव पेश किए गए थे। पहला, 'क्रिमिनल कोड में संशोधन, ताकि बार बार और हिंसक अपराध करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जा सके।' दूसरा, 'वाहन की चोरी, तोड़फोड़ और जबरन घुसने जैसे हिंसक अपराधों में जमानत के लिए कड़ी शर्तें।' तीसरा, 'निर्यात किए जाने वाले माल की जांच का अधिकार CBSA अधिकारियों को देना।'

वित्त मंत्री का इस्तीफा
उप प्रधानमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के निर्देश के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की घोषणा की। फ्रीलैंड ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने उनसे वित्त मंत्री पद छोड़ने और मंत्रिमंडल में कोई दूसरी भूमिका लेने के लिए कहा था। फ्रीलैंड ने अपने त्यागपत्र में कहा कि ऐसी स्थिति में उन्होंने मंत्रिमंडल छोड़ने का ही ईमानदार और व्यावहारिक रास्ता अपनाना बेहतर समझा। कनाडा में हाल के समय में ट्रूडो सरकार की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आई है। ऐसे में ट्रूडो सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री फ्रीलैंड के इस्तीफे को तगड़ा झटका माना जा रहा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति