बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर के उन्हें मध्य प्रदेश से भी बाहर निकाला जाना चाहिए: कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल

ऐसे में जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही अभियान चलाए जाने की संभावनाओं पर सूबे के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ऐसे घुसपैठिए जो मध्यप्रदेश एवं अन्य क्षेत्रों में हैं, उनको बाहर निकाला जाना चाहिए। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की भी जोरदार वकालत की।

मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिए हिन्दू नामों का इस्तेमाल कर अपना आधार कार्ड बनवाते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर कि भाजपा अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बिल्कुल सही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में ही मौजूद नहीं हैं। ये अन्य राज्यों में भी घुस चुके हैं। सनद रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि भाजपा पहले ही उत्तराखंड में यूसीसी ला चुकी है। वह इसे सभी राज्यों में लागू करेगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि घुसपैठियों ने एक खतरनाक खेल यह भी खेला है कि उन्होंने हिन्दू नामों और पहचान से अपने आधार कार्ड बनवा लिए हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि यूसीसी लागू किया जाना चाहिए। उन तामाम घुसपैठियों को जो मध्य प्रदेश और दूसरे क्षेत्रों में हैं, बाहर निकाला जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान कर दिया है कि उनके राज्य में जनवरी से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। इस कदम के साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला सूबा बन जाएगा। यूनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी बताया कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति