DRM अचानक स्टेशन पहुंचे, स्टॉल से मांगा एक प्लेट पोहा, सूंघते ही सिकोड़ ली नाक

भोपाल

भारत में ज्यादातर लोग यात्रा के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं. यातायात का ये साधन सस्ता होने के साथ ही साथ आरामदायक भी होता है. चाहे कम दूरी हो या ज्यादा, रेलवे हर तरह की ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चलाता है. रेलवे यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा ना हो, इसके लिए कैटरिंग का भी इंतजाम किया जाता है. रेलवे स्टेशनों पर वाजिब दाम में नाश्ता, खाना मुहैय्या करवाने के लिए स्टॉल मौजूद है.

इन स्टॉल के लिए रेलवे टेंडर निकालता है, जिसे पाने के बाद लोग रेलवे स्टेशन पर दुकान लगाते हैं. यहां यात्रियों को नाश्ता, खाना और स्नैक्स आदि मिल जाता है. इसके अलावा ट्रेवल के दौरान जरुरी चीजें भी मिलती है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से भोपाल रेलवे स्टेशन के इन स्टॉल्स में बासी और सड़े खाने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद डीआरएम ने अचानक ही स्टेशन का औचक निरीक्षण किया.

छापेमारी से मचा हड़कंप
डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने भोपाल रेलवे स्टेशन के फ़ूड स्टॉल्स का निरीक्षण किया. इसमें पाया गया कि स्टॉल्स में खराब खाना परोसा जा रहा था. स्टॉल्स से बासी नाश्ता, एक्सपायर चिप्स और गंदगी के बीच स्टोर किया गया खाना बरामद किया गया. इसे ही यात्रियों को बेचा जा रहा था. इनके सेवन से कई बीमारियां होने की आशंका थी.

बरामद की ऐसी चीजें
इस निरीक्षण में टीम ने स्टॉल्स से बासी पोहा, सड़ा उपमा, समोसा, ढोकला, बिरयानी, ऑमलेट, कचोरी आदि बरामद किया. कई दिनों पहले बने इन फ़ूड आइटम्स को गर्म कर बेचा जा रहा था. टीम ने सभी बरामद खाद्य पदार्थों को अपनी निगरानी में नष्ट करवाया. साथ ही स्टॉल संचालकों को आगे से ऐसा ना करने की वार्निंग दी. बता दें कि पिछले कुछ समय से भोपाल रेलवे स्टेशन पर कई यात्रियों ने स्टॉल संचालक द्वारा बासी खाना देने की शिकायत की थी. उसी पर ये कार्यवाई की गई.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति