सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में जल संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सिंगरौली
सिंगरौली जिले में स्थापित जल शक्ति केंद्र के माध्यम से जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने एवं जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन एवं  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन से जिले में जन भागीदारी से जल संरक्षण हेतु जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया।
जल संवाद कार्यक्रम में सिंगरौली जिले के अंतर्गत जल के विभिन्न आयामों ,चुनौतियों, सभी को स्वच्छ जल की उपलब्धता के साथ सतत जल प्रबंधन और संरक्षण में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सिंगरौली जिले में उपलब्ध नदी, नाला ,तालाब तथा जिले की भौगोलिक स्थिति एवं वर्षा जल की जानकारी देते हुए वर्षा जल को विभिन्न प्रकार से संरक्षित करने की तकनीक एवं उपाय के बारे में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में जल प्रबंधन के साथ-साथ जल संरक्षण संरचनाओं जैसे कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, ग्रेवियन, पर्कॉयलेशन टैंक, रिचार्ज पिट , वृक्षारोपण कार्य का रीज टू वैली सिद्धांत पर कार्य किये जाने के महत्व को साझा किया गया। इस दौरान मनरेगा, जल निगम,  पी.एच.ई, जन अभियान परिषद,  सीएफपी के जीआईएस एवं एनआरएम विशेषज्ञ के साथ-साथ अन्य विभागों द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों योगदान से अवगत कराया गया।
     जल संवाद के दौरान जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत से आए सरपंचों ने जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को साझा किया जिनमें से जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत गडहरा, आमो , पूर्वा और उर्ती के सरपंचों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।जल संवाद कार्यक्रम से एक ओर जहां जन समुदाय को जन भागीदारी से जल संरक्षण करने की प्रेरणा मिल रही है वहीं दूसरी ओर लोगों का यह मानना है कि जल संवाद कार्यक्रम निश्चित ही आने वाले  समय मे सिंगरौली जिले में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु क्रांति के रूप में परिलक्षित होगा और इसी भावना के साथ उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण हेतु जल शपथ भी लिया।
 जल संवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिला पंचायत सदस्य यशोदा पनिका, सविता प्रजापति, संदीप शाह, अशोक सिंह पैगाम, श्रीमती सत्यवती सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, लेखा अधिकारी प्रियंका सिंह, जल निगम के महा प्रबंधक पंकज वाधवानी, जन अभियान के जिला समन्यवयक राजकुमार विश्वकर्मा, आजीविका मिशन प्रबंधक मंगलेश्वर सिंह, अवनीश पाठक सहित ग्राम पंचायतो के सरपंच गण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति