दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने लिया शिविर में भाग

भोपाल
मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम 2024-25 के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुभूति कराकर उनके संरक्षण हेतु जागरूक करना एवं सहभागिता हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ वन विभाग एवं विभागीय कार्यों, उत्तरदायित्वों एवं चुनौतियों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से "मैं भी बाघ" और "हम हैं बदलाव" थीम पर आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर वत्त विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज 19 दिसम्बर को आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय भोपाल के दृष्टि बाधित 15, श्रवण बाधित 83, बौद्धिक विकलांग 11 एवं मूकबधिर 6 विद्यार्थियों सहित कुल 115 विद्यार्थियों एवं 7 शिक्षकों ने भाग लिया।

अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवा निवृत उप वन संरक्षक एवं डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवा निवृत उप वन संरक्षक उपस्थित रहे। साथ ही श्री विजय नंदवंशी बायोलॉजिस्ट भी उपस्थित रहे। इस दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार, सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

शिविर में सम्मिलित हुये प्रत्येक बच्चे को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, केप, वन विहार के ब्रोशर के साथ-साथ जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति, गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम की शुरूआत दिव्यांग बच्चों द्वारा राष्ट्रगान से की गई। विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों एवं फूड चैन की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही फूड वेब, फूड चेन सम्बंधित खेल, खेलकर जानकारी प्राप्त की। वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसी प्रकार दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने चिड़ियों और वन्यप्राणियों की आवाज सुनकर उनकी पहचान की तथा शाकाहारी वन्यप्राणियों के सींग, एंटलर एवं वन्यप्राणियों के मॉडल को छूकर उन्हें समझा। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बच्चों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संचालक वन विहार श्री मीना अवधेश कुमार शिवकुमार द्वारा शिविर में सम्मिलित बच्चों को शपथ दिलाई गई एवं पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र वितरण किये गये। अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी शिविर 26 दिसम्बर 2024 को वन विहार में आयोजित किया जावेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति