विदिशा में तेज आवाज वाली बाइक पर जारी रहेगा एक्शन- 41 मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला रोड रोलर

विदिशा
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ विदिशा पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिले के विदिशा, गंजबासौदा और सिरोंज क्षेत्रों में पिछले एक महीने के दौरान पुलिस ने 41 मोटरसाइकिल साइलेंसर जब्त किए जिन पर गुरुवार को पुलिस ने रोड रोलर चलवाकर नष्ट करा दिया।

बंदूक की गोली चलने जैसी तेज आवाज
यातायात प्रभारी निरपत सिंह लोधी ने बताया कि यह सभी साइलेंसर भारी मोटरसाइकिलों में लगाए गए थे, जिन्हें मॉडिफाई करके अधिक शोर पैदा करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। इन साइलेंसरों से न केवल सामान्य आवाज़ के मुकाबले अधिक शोर होता था, बल्कि कई बार बंदूक की गोली चलने जैसी तेज आवाज भी सुनाई देती थी। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को असुविधा हो रही थी।
 
मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यातायात विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों, जो दूसरों की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करती हैं।

विदिशा में ऐसी पहली कार्रवाई
नीमताल चौराहे पर 41 साइलेंसर लाइन से रखे गए, फिर रोड रोलर चलवा दिया। इसके बाद साइलेंसर सड़क पर पापड़ की तरह चिपक गए। विदिशा पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों से सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई विदिशा में वे पहलीबर देख रहे है। ये कदम सड़क सुरक्षा और शांति बनाए रखने की दिशा में एक सही पहल है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति