सऊद अरब को मिला नया खजाना, समुद्री इलाके में लिथियम का भंडार पाया गया

नई दिल्ली
तेल भंडारों और प्राकृतिक गैस से मालामाल सऊदी अरब को एक और जैकपॉट हाथ लग गई है। सऊदी के समुद्री इलाके में लिथियम का भंडार पाया गया है। सऊदी अरब की सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी अरामको ने एक तेल क्षेत्र के पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिथियम निकालना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सॉन मोबिल और ऑक्सिडेंटल पेट्रोलियम (OXY.N) सहित अन्य तेल कंपनियां भी लिथियम पर काम करने में इच्छुक है।

दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही
कई दशकों से सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था तेल पर निर्भर रही है। आज  के समय दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है। भारत समेत कई देशों की सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ऑटो कंपनियों को सब्सिडी भी प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में लिथियम भंडार मिलना सऊदी अरब के लिए बड़ी 'गुड न्यूज' है।

लिथियम की खनन को बढ़ावा देने में जुटी सऊदी सरकार
सऊदी अरब के खनन मामलों के डिप्टी मिनिस्टर खालिद बिन सालेह अल-मुदैफर ने घोषणा की है कि राज्य जल्द ही लिथियम की खनन को बढ़ावा देने के लिए कमर्शियल पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में लिथियम की कीमतें बढ़ती है तो सऊदी को जबरदस्त फायदा मिलेगा। दरअसल, जीवाश्म ईंधन का स्रोत तेजी से घट रहे हैं, ऐसे में वैज्ञानिक तेजी से वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों की तलाश कर रहे हैं। लिथियम को सफेद सोना या आधुनिक तेल भी कहा जाता है। लिथियम का उपयोग मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक कारों की बैटरी बनाने में होता है।

भारत में भी मिला लिथियम का भंडार
बता दें कि भारत में भी लिथियम का भंडार मिल चुका है। लिथियम की कीमत अरबों रुपये हैं। जम्मू कश्मीर में लिथियम का भंडार पाया गया है। भारतीय जियोलॉजिकल सर्वे द्वारा पाए गए लिथियम भंडार का मात्रा 59 लाख टन बताई जा रही है। रिन्यूएबल एनर्जी और लिथियम की मदद से बनने वाली आयन बैटरी में रिन्यूएबल एनर्जी को स्टोर किया जा सकता है। ये रिचार्जेबल बैटरी होती है और इसकी लाइफ भी अधिक होती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति