सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया

देवास
सोनकच्छ क्षेत्र में पत्नी को एक कमरे में बंद कर सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी को बचाने के लिए खिड़की तोड़कर मां गांव में ही पूर्व सरपंच के यहां पहुंची और फिर चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा कर बेटी को निकाला गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आरोपित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित पर करीब तीन साल पहले कोरोना काल के दौरान उसकी बहन द्वारा भी दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया गया था, बाद में इसमें समझौता हो गया था।
 
पत्नी को बंद कर बेटी से दुष्कर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनकच्छ से करीब 10 किमी दूर एक गांव में बुधवार शाम को करीब 6 बजे आरोपित ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद 10 वर्षीय बेटी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

खिड़की तोड़कर मां ने गांव वालों से मांगी मदद
बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां खिड़की तोड़कर गांव के पूर्व सरपंच के यहां पहुंची। वहां से चौकीदार व अन्य लोगों को भेजा गया जिनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया। उस समय आरोपित आपत्तिजनक स्थिति में मिला।पीड़ित बेटी को लेकर मां पूर्व सरपंच के घर पहुंची और फिर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में थाने पहुंचकर महिला ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उसे शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपित मजूदरी करता है और शराब पीने का आदी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति