प्रेम परवान चढ़ा तो लिंग बदलवाकर शिवांगी बन गई लड़का, सहेली से रचाई शादी, बाराती बने घरवाले

कन्नौज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो सहेलियां एक-दूसरे को दिल बैठीं. फिर इस कदर प्रेम परवान चढ़ा कि उन्होंने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया. ऐसे में एक सहेली ने करीब 7 लाख रुपये खर्च कर अपना जेंडर चेंज करवा लिया. वह लड़की से लड़का बन गई और फिर ब्यूटी पार्लर संचालिका सहेली से शादी के बंधन में बंध गई. इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के सरायमीरा निवासी एक सर्राफा कारोबारी की बेटी ने अपनी सहेली से 25 नवंबर को शादी रचा ली. शादी रचाने के लिए कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करवाया, जिसमें उसने करीब 7 लाख रुपये खर्च किए. इसके बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया. वह पूरी तरह से लड़का बन गई.  

बताया जा रहा है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी और ब्यूटी पार्लर संचालिका की मुलाकात 2020 में ज्वैलरी शॉप पर हुई थी. उस वक्त ब्यूटी पार्लर संचालिका वहां ज्वैलरी खरीदने पहुंची थी. तभी दोनों में जान-पहचान हो गई. फिर उनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया. उनकी जिद के आगे परिवार वाले भी कुछ ना कर सके और दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी.

पिछले महीने इन सहेलियों ने शादी रचा ली. अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. एक चर्चा यह भी है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करने के लिए अब तक तीन ऑपरेशन कराए हैं. लड़के की तरह दिखने के लिए अब उसका चौथा ऑपरेशन होना बाकी है.

कारोबारी की बेटी को बचपन से लड़कों की तरह रहने का शौक था. वह शुरू से जेंट्स की तरह कपड़े पहनती और वैसे ही स्टाइल में घूमती थी. 2020 में उसकी नजर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की पर पड़ी तो उसे दिल बैठी. धीरे-धीरे ब्यूटी पार्लर संचालिका को भी उससे प्यार हो गया. फिर उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई और शादी करने का फैसला कर लिया. आपसी सहमति से कारोबारी की बेटी ने अपना जेंडर करवा लिया.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति