थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने चोरी गई मोटर सायकल बरामद कर न्यायालय आदेश पर वाहन मालिक को सौंपी

अनूपपुर

          शुक्रवार की सुबह थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर से आदेश प्राप्त होने पर  चोरी हुई नई मोटर सायकल हीरो होण्डा प्लस वाहन स्वामी राकेश सिहं गोड़ पिता बिहारी सिहं गोड़ उम्र करीब 26 साल निवासी गोलद्दा थाना धनपुरी जिला शहडोल को वापस सौंपी गई।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.12.24 को थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ग्राम निदावन में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटर सायकल से आया था जो शाम करीब 04.00 बजे घर के बाहर खड़ी नई मोटर सायकल हीरो होण्डा प्लस को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 521/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर पता साजी की गई।

टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले एवं प्रवीण भगत के द्वारा घटनास्थल में छानबीन की जाकर चोरी गई नई मोटर सायकल हीरो होण्डा प्लस कीमती 90000 रूपये शातिर चोर राजू सिहं गोड़ पिता मुन्ना सिहं गोड़ उम्र करीब 24 साल निवासी ग्राम बनगवां पुलिस चौकी फुनगा से जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मोटर सायकल मालिक राकेश सिहं गोड़ द्वारा कोतवाली पुलिस अनूपपुर द्वारा तत्परता पूर्वक चोरी गई मोटर सायकल चोर से बरामद कर माननीय न्यायालय से वापस दिलाये जाने हेतु पुलिस का आभार व्यक्त किया है।।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति