ट्रेड एक्सपो एप के जरिये 200 से अधिक निवेशक शिकार, 3 को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पहले ही चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसकर 181 करोड़ रुपये गवां चुके लोग अब एक और फ्रॉड का शिकार हो गए हैं. इस बार ट्रेड एक्सपो (Trade Expo) नाम के एक मल्टीनेशनल ट्रेडिंग एप ने 200 से ज्यादा लोगों से 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. मामले की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है.

ट्रेड एक्सपो नाम के ट्रेंडिंग एप से करोड़ों की ठगी शिकार हुए निवेशकों में से संतोष देवांगन समेत अन्य ने बीती रात राजिम थाने पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि राजाराम तारक, शरद चंद शर्मा और पीपरछेड़ी होस्टल अधीक्षक यशवंत नाग ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल रकम पांच गुना करने का झांसा देकर सैंकड़ों लोगों से 5 करोड़ से ज्यादा रकम की ठगी किया है. शिकायत के बाद राजिम पुलिस ने मामला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. एडिशन एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच किया जा रहा है.

पांच गुना रकम वापसी का झांसा दिया
साल भर पहले ट्रेड एक्सपो नाम के एक ट्रेडिंग ऐप को लॉन्च किया गया. उपरोक्त सक्रिय एजेंटों ने विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया. एप में ज्वाइन करा कर दिए गए आकर्षक पैकेज के आधार पर निवेश के रकम के आधार पर निवेशकों के खाते में रोजाना आधा से एक प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर रकम भी डालते गए. निवेश का रकम सीधे दुबई जा रहा था, रिटर्न डॉलर में मिल रहे थे.

इसी रिटर्न का प्रचार कर कारोबार को बढ़ाया गया. तीन माह तक रिटर्न दिया जाता रहा. फिर निवेश करने वालों की संख्या और निवेश रकम का आंकड़ा भी बढ़ने लगा. घर बाड़ी बेच कर निवेश किया गया, मार्केट से ब्याज में उठा कर भी पैसे डालने लगे. शिक्षक अपने बचत पूंजी को निवेश किया. आकर्षक पैकेज में जिले दर्जन भर पुलिस वाले भी झांसे में आ गए. परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर दिल खोल कर रकम लुटाया है. पीड़ितों के मुताबिक 200 से ज्यादा लोगो ने 5 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर दिया है.

चिटफंड में डूबो चुके है 181 करोड़
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक जिले के 93598 लोगों ने विभिन्न चिट फंड कम्पनियों में 7 साल पहले 181 करोड़ रकम निवेश कर वापसी का इंतजार कर रहे है. सबसे ज्यादा राजिम अनुविभाग में 100 करोड़ का निवेश हुआ किया गया है. ट्रेडिंग एप में डूबे ज्यादातर लोग भी इसी राजिम इलाके से आते हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति