अंतर्राष्ट्रीय टाइगर तस्कर ताशी शेरपा की जमानत निरस्त

भोपाल
स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश को मिली बढी सफलताएसटीएसएफ ने विगत 08 वर्षों से फरार अंतर्राष्ट्रीय टाइगर तस्कर ताशी शेरपा को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) से 24 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी मध्यप्रदेश के सतपुडा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के अंतर्गत वन्यजीव टाइगर व पेंगोलिन के अवयवों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध व्यापार के गिरोह के सरगना है व विगत 08 वर्षों से फरार था।

ताशी शेरपा टाइगर तस्कर की जमानत याचिका कई बार विभिन्न न्यायालयों (मजिस्ट्रेट, सत्र न्यायालय व उच्च न्यायालय) द्वारा खारिज की जा चुकी है। इसके उपरांत उक्त आरोपी ने सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिसकी विस्तृत सुनवाई उपरांत सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जमानत याचिका निरस्त कर दी तथा न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम को जुलाई 2025 तक प्रकरण के निराकरण करने के निर्देश भी दिये।

इस प्रकरण में एसटीएसएफ ने कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनके विरूद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नर्मदापुरम के द्वारा 05-05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 7 लाख 10 हजार रूपये का अर्थदंड का आदेश पारित किया गया है एवं प्रकरण में 3 देशों के 7 अंतर्राष्ट्रीय तस्कर फरार है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति